बिलासपुर में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी महिला, ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर जेवर लेकर फरार


बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसकर महिला पर हमला करने और उसके जेवर लूटकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन क्षेत्र के वेयर हाउस रोड स्थित 12 खोली सरकारी क्वार्टर में शंकर साहू अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह पेशे से ड्राइवर हैं। मंगलवार को शंकर साहू ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी सविता साहू घर पर अकेली थीं।

बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे एक महिला चंदा मांगने के बहाने उनके घर पहुंची। महिला ने चंदा मांगने के दौरान घर में प्रवेश किया। आरोप है कि इसके बाद उसने सविता साहू पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं।

बेहोशी का फायदा उठाकर जेवर ले गई महिला

महिला ने सविता के बेहोश होने के बाद उनके शरीर से जेवर निकाल लिए और मौके से फरार हो गई। कुछ समय बाद होश में आने पर सविता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

परिजनों ने मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

महिला की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध महिला की पहचान और उसके आने-जाने के रास्ते की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद इलाके में भी लोगों के बीच चर्चा का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना में चोरी हुए जेवरों और आरोपी महिला की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp