बिलासपुर के अधिवक्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी: अधिवक्ता आलोक कुमार गुप्ता को BCI की अनुशासन समिति में मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिलासपुर। अधिवक्ता आलोक कुमार गुप्ता को कानूनी क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने उन्हें अपनी अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड सदस्य के रूप में नामित किया है। यह नामांकन छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के अनुरोध पर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता आलोक कुमार गुप्ता के लंबे कानूनी अनुभव, विधिक ज्ञान और क्षेत्र में प्रतिष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। BCI की अनुशासन समिति में उनका शामिल होना बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विधिक जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड सदस्य के रूप में उनकी भूमिका अधिवक्ताओं से जुड़े अनुशासनात्मक मामलों की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण होगी। उनकी नियुक्ति से विधिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में भी उत्साह का माहौल है।
