LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ – जिला पंचायत सदस्य की पिटाई…रेत माफियों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा, हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ में रेत खदान में माफियाओं का गुंडा गर्दी सामने आई है। बताया जा रहा है कि रेत माफिया के गुर्गों ने जिला पंचायत सदस्य की जमकर पिटाई की और 3 घण्टे तक जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों को बंधक बना लिया था । यह मामला रुद्री थाना क्षेत्र के कुरूद ब्लॉक के जोरातराई रेत खदान का मामला है | घटना के बाद आदिवासी समाज सहित बड़ी संख्या में लोग थाना पहुंचे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस घटना में सभी को गंभीर चोट आई है । सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव रेत खदान पहुंचे थे। यहां रेत माफिया के गुर्गों ने जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों की पिटाई कर दी । इस घटना में जिला पंचायत सदस्य सहित 4 लोगों को गम्भीर चोटें आई है । जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव भाजपा से हैं । घटना के बाद आदिवासी समाज सहित बड़ी संख्या में लोग रुद्री थाना पहुंचे हैं और रेत माफिया और उनके गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *