ब्रेकिंग : चुनाव आयोग की कार्रवाई, निर्वाचन कार्य में लापरवाही, हटाए गए डिप्टी कलेक्टर…हटाने के बाद आयोग को रिपोर्ट की गई तलब
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है | राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद धमतरी के डिप्टी कलेक्टर डीएस ध्रुव को इलेक्शन ड्यूटी से हटा दिया गया है ।
पंचायत निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं लेने और समय पर जानकारी नहीं देने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने धमतरी जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन डी.एस.ध्रुव को निर्वाचन कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश दिये हैं।
ये खबर भी पढ़ें…

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन डी.एस. ध्रुव को तत्काल निर्वाचन कार्य से हटाकर किसी अन्य अधिकारी को निर्वाचन कार्य सौंपे और राज्य निर्वाचन आयोग को इसकी सूचना भेजें।
ये खबर भी पढ़ें…

Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...




