LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : कल शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM नरेंद्र मोदी, कोरोना के मुद्दे पर कर सकते हैं कुछ अहम ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार शाम 4 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे. बता दें पीएम मोदी का ये संबोधन ऐसे समय होने जा रहा है जब देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले 5 लाख से ज्यादा हो चुके हैं और भारत-चीन (India-China) के बीच सीमा पर विवाद जारी है. एक जुलाई से देश में अनलॉक (Unlock) का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है ऐसे में पीएम मोदी का देश के नाम ये संबोधन भी महत्वपूर्ण होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने अनलॉक का पहला चरण शुरू होने बाद इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में शामिल होकर देश को संदेश दिया था. इसके बाद प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को भी लोगों को संदेश दे चुके हैं.

बता दें देश में कोरोना वायरस का प्रकोप फैलने के बाद पीएम मोदी का ये देश के नाम छठा संबोधन होगा. पिछली बार पीएम मोदी ने 12 मई को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया था जिसमें उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था. इससे पूर्व 14 अप्रैल को पीएम ने अपने संबोधन में लॉकडाउन के दूसरे चरण की घोषणा की थी. वहीं 3 अप्रैल को पीएम मोदी ने एक वीडियो जारी कर लोगों से दीये जलाने की अपील की थी. पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन की घोषणा करने के लिए 24 मार्च को देश को संबोधित किया था. 19 मार्च को प्रधानमंत्री ने अपने पहले संबोधन में देश में एक दिन के जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था.

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *