LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : अपने ही साथियों पर ITBP कैंप के जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग…गोली लगने से 6 की मौत,फायरिंग की शुरुआत करने वाले जवान की भी मौत, 2 घायल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आईटीबीपी के एक जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, गोली लगने से छह जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं | मंगलवार को कडेनार स्थित आईटीबीपी के कैंप में ये घटना हुई है, वहीं, खबर यह भी है कि इस घटना में बीच बचाव करने आए जवान भी घायल हो गए हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के कोडेनार स्थित आईटीबीपी कैेंप में बुधवार सुबह अचानक जवानों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में 5 जवानों की मौत हो गई। हालां कि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि जवानों के बीच फायरिंग किस बात को लेकर हुई थी। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले जवान की भी इस घटना में मौत हो गई है, फिलहाल घायल जवानों को राजधानी रायपुर लाया जा रहा है, रेंज के आईजी पी.सुंदरराज ने जवानों के बीच झड़प की घटना की पुष्टि की है |

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जानकारी मंगाई जा रही है, जवानों की छुट्टी तय रहती है, उन्हें छुट्टी के लिए रोका नहीं जाता है | इसलिए छुट्टी की वजह से घटना नहीं हुई होगी, उन्होंने कहा कि फ्रस्टेशन की कोई बात नहीं है, जवानों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ होगा. थोड़ी देर में घटना से जुड़ी और जानकारी आ जाएगी |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles