द बाबूस न्यूज़

ब्यूरोक्रेसी का अनोखा चेहरा बने ये IAS…..सब्जी खरीदने 10KM जाते हैं पैदल, पीठ पर लादते हैं 21 किलो सब्जी….सादगी के फैन हुए लोग


अभी तक आप लोगों ने आईएएस अफसरों को ऑफिस में बैठे काम करते देखा होगा या कभी कभार किसी पब्लिक प्लैस पर लेकिन, इन दिनों एक आइएएस ऑफिसर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो 10 से 12 कीमी पैदल चलते हैं । ये आइएएस अफसर का नाम है राम सिंह। राम सिंह मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स में डिप्टी कमिश्नर सह डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं ।

उनका लाइफस्टाइल कुछ ऐसा है कि वह नौकर चाकर नहीं, बल्कि 10 से 12 किलोमीटर चलकर खुद सब्जी लाते हैं। वह लोकल बाजार से एक ही बार में 20 किलो सब्जी खरीद लेते हैं और किसी कार में नहीं बल्कि,खुद पीठ पर लादकर पैदल चलते हैं। उनकी पत्नी भी इस दौरान उनके साथ रहती हैं। उनका लाइफस्टाइल देखकर लोग मानते ही नहीं हैं की वह एक आईएएस ऑफिसर हैं। राम सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि 21 किलो सब्ज़ियों की खरीदारी की। उन्होंने आगे लिखा प्लास्टिक नहीं, गाड़ी का प्रदूषण नहीं, ट्रैफ़िक जाम नहीं, फिट इंडिया, फिट मेघालय, ऑर्गेनिक खाना, स्वच्छ और हरा भरा। 10 किलोमीटर सुबह का टहलना।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp