LIVE UPDATE

राज्यपाल अनुसूईया उइके, TS सिंहदेव के साथ पहुंची सुपेबेड़ा, किडनी प्रभावित मरीजों से मिलकर हुईं भावुक, बोलीं – सुपेबेड़ा अब मेरी जिम्मेदारी, PHE उपलब्ध कराएगा साफ पानी

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के किडनी बीमारी से प्रभावित गांव सुपेबेड़ा में राज्यपाल अनुसुइया उइके मरीजों से चर्चा के दौरान भावुक हो गईं, राज्यपाल ने सुपेबेड़ा के ग्रामीणों से कहा कि अब चिंता की कोई बात नहीं है, सुपेबेड़ा अब मेरी जिम्मेदारी है, मंगलवार को राज्यपाल समेत स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, सांसद चुन्नीलाल साहू सुपेबेड़ा पहुंचे हैं, वहां राज्यपाल ने किडनी प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों से वन टू वन चर्चा की |

सुपेबेड़ा में पहुंची राज्यपाल अनुसुइया उइके ने गांव के ग्रामीणों से एक एक कर चर्चा की, उनकी समस्याओं को जाना और परेशानियों पर चर्चा की, बता दें कि सुपेबेड़ा में दूषित पानी पीने से पिछले 5 साल से किडनी की बीमारी ग्रामीणों में फैल रही है, इसके चलते पिछले तीन साल में 71 लोगों की मौत हो गई, इसमें बीते 15 अक्टूबर को किडनी बीमारी से प्रभावित मरीज अकालू मसरा की मौत के बाद फिर से वहां ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है. हालांकि राज्य सरकार वहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का दावा कर रहा है |

ये खबर भी पढ़ें…
नीति आयोग में CM साय का बड़ा विजन: बस्तर के लिए सरकार का मेगा रोडमैप – दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी
नीति आयोग में CM साय का बड़ा विजन: बस्तर के लिए सरकार का मेगा रोडमैप – दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी
June 11, 2026
नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में बस्तर के विकास का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक आंकड़े के अनुसार पिछले तीन साल में किडनी की बीमारी से पीड़ित सुपेबेड़ा के 71 लोगों की मौत हो चुकी है, यही नहीं गांव में 200 से ज्यादा किडनी मरीज बेहतर इलाज के लिए परेशान हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
अब प्राइवेट स्कूलों की महिला टीचरों को भी मिलेगी ‘चाइल्ड केयर लीव’, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
अब प्राइवेट स्कूलों की महिला टीचरों को भी मिलेगी ‘चाइल्ड केयर लीव’, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
June 12, 2026
डेस्क टीम : दिल्ली हाई कोर्ट ने कामकाजी महिलाओं के हक में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *