LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : 1850 रुपये प्रति क्विंटल में ही होगी धान खरीदी, मगर किसानों के खाते में पहुंचाएंगे 25 सौ रुपए….CM भूपेश बोले – आपके अहंकार को प्रणाम, केंद्र सरकार के अहंकार को प्रणाम

धान खरीदी के मुद्दे पर एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है, केंद्र सरकार की ओर से तय मिनिमम सपोर्ट प्राइज पर ही छत्तीसगढ़ में धान खरीदी होगी | विधानसभा में आज धान खरीदी पर स्थगन प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बयान दिया है, उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि केंद्र की तय एमएसपी यानी 1850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से ही धान की खरीदी की जाएगी | 2500 रूपए समर्थन मूल्य पर खरीदी किए जाने के वादे के अनुरूप सरकार ने एक मंत्रीमंडलीय कमेटी के गठन को मंजूरी दी है, जो यह तय करेगी कि अंतर की राशि कैसे किसानों को दी जाए |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम केंद्र सरकार की दर को टांग देंगे और 1840 की दर से ख़रीदेंगे, आपके अहंकार को प्रणाम, केंद्र सरकार के अहंकार को प्रणाम, लेकिन 2500 किसान का हक़ है और वो हम देकर रहेंगे | अब वो कैसे दे इसके लिए समिति बनी है जिसमें कृषि मंत्री वन मंत्री उच्च शिक्षा मंत्री खाद्य मंत्री सहकारिता मंत्री शामिल हैं, यह विभिन्न राज्यों का अध्ययन करेगी और निष्कर्ष देगी कि किसानों को उनके हक़ का पैसा कैसे दिया जाये, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोहराया कि 2500 रुपए किसान का हक़ है और वो हम उनकी जेब में देकर रहेंगे, पर यह किस मद से दिया जाए इसके लिए समिति अपनी राय देगी |

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि कांग्रेस ने चुनाव के वक्त 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी का वादा किया था, लगातार राज्य सरकार केंद्र सरकार से सेंट्रल पूल में इसे लेकर चावल खरीदने का अनुरोध भी कर रही थी, लेकिन केंद्र से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने की वजह से अब राज्य सराकर ने केंद्र के एमएसपी पर ही धान खरीदी का फैसला लिया है । मतलब 1850 रुपये प्रति क्विंटल में अभी धान की खरीदी होगी, जबकि 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी के लिए एक मंत्रीमंडलीय कमेटी बनाई गई है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मंत्रीमंडलीय कमेटी अध्ययन कर इसकी रिपोर्ट देगी और उसके बाद फैसला लिया जायेगा ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमने किसानों को 2500 रूपए समर्थन मूल्य पर ही धान खरीदी किए जाने का वादा किया है, इसे पूरा किया जाएगा, लेकिन केंद्र के नीतिगत फैसले में आ रही अड़चनों को देखते हुए अंतर की राशि कैसे किसानों को दी जाएगी, इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जा रहा है, इस कमेटी में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह, सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल शामिल किए गए हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles