LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : नगरीय निकाय चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, 21 दिसंबर को वोटिंग और 24 को मतगणन, आचार संहिता लागू….ऐसा है पूरा चुनाव कार्यक्रम

निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है । 30 नवंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी । नामांकन भरने की शुरुआत 30 नवंबर से हो जाएगी ।

6 दिसंबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी । 9 दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे । 21 दिसंबर को मतदान किया जाएगा । जबकि 24 दिसंबर को मतगणना की जाएगी । एक ही चरण में मतदान किया जाएगा । कोंडागाँव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, कांकेर के निकायों के लिए 7 से 3 मतदान होगा । जबकि अन्य क्षेत्रों में 8 बजे से पांच बजे तक मतदान किया जाएगा । बता दें कि पहली बार राज्य में ऑनलाइन निर्वाचक नामावली तैयार किया गया है । राज्य में 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका,103 नगर पंचायत और 151 नगरीय निकायों में के लिए चुनाव होना है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ठाकुर राम सिंह ने कहा है कि इस बार आयोग ने कई नये प्रयोग किये हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य में नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी आनलाइन नामांकन फार्म भर सकेंगे। आयुक्त ने कहा है कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। प्रशासनिक स्तर पर आयोग ने कई दफा समीक्षा की है और पूरा यकीन है कि चुनाव निर्विरोध संपन्न होगा।

बता दें कि प्रदेश में कुल 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका और 103 नगर पंचायत है. इसके लिए आरक्षण की प्रक्रिया हो गई है. पिछले दिनों प्रदेश की 13 नगर निगम में अनुसूचित जाति के लिए 2 निगमों को आरक्षित किया गया है. इनमें से 1 महिला के लिए आरक्षित है. अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 निगम आरक्षित हैं, इनमें से 1 महिला के लिए आरक्षित है. अनुसूचित जनजाति के लिए 1 निगम आरक्षित होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles