LIVE UPDATE
Trending

बिग ब्रेकिंग : रेंजर से सवा करोड़ की वसूली करते पत्रकार और महिला मित्र गिरफ्तार….रेंजर को CBI जांच का डर दिखाकर 1.25 करोड़ की मांग, 95 लाख से ज्यादा की रकम ले भी चुके थे, अंतिम किश्त लेने पहुंचे थे…..पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला

पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग के बड़े मामला का खुलासा हुआ है, ब्लैकमेलिंग के मामले में कथित पत्रकार और उसकी कथित गर्लफ्रेंड को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस के गिरफ्त से उनके एक साथी अभी भी फरार है, कथित पत्रकार ने वन विभाग के रेंजर को सीबीआई जांच में फंसाने का भय दिखाकर 1.25 करोड़ की मांग की थी । बताया जा रहा है कि सवा करोड़ की डिमांड में से 95 लाख रुपये की वसूली कर ली भी गयी थी, आखिरी किश्त लेने के दौरान मुंगेली रेंजर सीआर नेताम ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद मुंगेली की कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों दोनों कथित पत्रकारों को पकड़ लिया।पैसे वसूली के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया है। मुंगेली पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी ।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में न्यूज 24 नाम का वेबपोर्टल परमवीर मरहास और उसकी कथित गर्लफ्रेंड वर्षा तिवारी चला रहे थे, जानकारी के मुताबिक मुंगेली वन मंडल में कुछ गड़बड़ियां हुई थी। मुंगेली के रेंजर सी आर नेताम को इसी मामले में सीबीआई जांच का डर दिखाया, और भयादोहन करते हुए एक करोड़ रुपए की मांग की थी । मामले में मजेदार तथ्य है कि रेंजर सी आर नेताम जिस सरताज इरानी को अपना करीबी समझता रहा वही उसके खिलाफ मुखबिर निकला । सरताज ईरानी ने परमवीर मरहास के साथ मिलकर रेंजर को ब्लैकमेल करने का ये पूरा प्लान बनाया है। हालांकि अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आयी है कि आखिरकार मरहास और वर्षा तिवारी किस घोटाले के नाम पर रेंजर को ब्लैकमेल कर रहे थे, जिसके एवज में वह मामूली से न्यूज पोर्टल चलाने वाले कथित पत्रकार को एक करोड़ रुपए जैसी भारी-भरकम राशि देने को भी तैयार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
CM विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
February 26, 2026
रायपुर 26 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में पता चला है कि सरताज ईरानी ने परमवीर और वर्षा से कहा था कि जितनी भी रकम की वसूली की जायेगी, उसकी 60 प्रतिशत राशि वो खुद रखेगा, जबकि 40 फीसदी रकम पत्रकारों को मिलेगा। पुलिस ने दोनों कथित पत्रकारों को पकड़ने के बाद पुलिस ने सरताज ईरानी को भी दबोचने का प्लान बनाया था, लेकिन ऐन मौके पर वो फरार हो गया। पुलिस ने दोनों कथित पत्रकार से पार से 7.50 लाख रुपये बरामद भी किये हैं। इस पूरी कार्यवाही में मुंगेली के अलावा सरगांव पुलिस की विशेष टीम जुटी हुई थी । जिन्होंने इस बड़े मामले का खुलासा किया है।

न्यूज पोर्टल चलाने वाले परमवीर मरहास और उसकी कथित गर्लफ्रेंड वर्षा तिवारी की छवि शुरू से ब्लैकमेलर की रही है। ये दोनों तखतपुर और मुंगेली क्षेत्र में घूम-घूमकर वसूली करते थे |

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सलवाद के खात्मे पर त्वरित टिप्पणी: नक्सलवाद की राख में छिपे अश्वत्थामा से सतर्क रहने का वक्त
नक्सलवाद के खात्मे पर त्वरित टिप्पणी: नक्सलवाद की राख में छिपे अश्वत्थामा से सतर्क रहने का वक्त
April 1, 2026
डॉ. हिमांशु द्विवेदी (प्रधान संपादक- हरिभूमि और inh न्यूज़) डॉ. हिमांशु द्विवेदी (प्रधान संपादक- हरिभूमि और inh न्यूज़). यह समय उल्लास का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *