LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : रायपुर में मिले 3 नये कोरोना पॉजीटिव, पत्रकार की बेटी भी हुई संक्रमित, राजधानी के इस घने इलाके में कोरोना की एंट्री

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ तेजी से बढ़ रहा है । आज राजधानी रायपुर में तीन नए मरीजों की पहचान हुई है । पिछले 24 घंटे में राजधानी में 5 नये मरीज मिले हैं। देर रात जहां 2 लोगों की कोरोना रिपार्ट पॉजेटिव आई थी, वहीं आज अभी तक 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजेटिव आई है। 3 नये संक्रमितों में 2 महिला और एक पुरुष मरीज है। नए मरीज मिलने के बाद अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 492 हो गई है ।

आपको बता दें इसमें निवासी एक पत्रकार की नाबालिग बेटी संक्रमित पाई गई है, जबकि रायपुर के बीच में स्थित रामसागर पारा में एक 25 वर्षीय युवती और उरला के निजी फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक के भी पॉजिटिव पाए जाने की खबर है । बताया जा रहा है कि इसी फैक्ट्री में कोरोना से एक मजदूर की मौत हो चुकी है । आज मिले इन तीनों संक्रमितों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया जारी है |

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
April 25, 2026
रायपुर 25 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि रायपुर में कोरोना के अब तक कुल 21 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं. जिसमें से 12 एक्टिव मरीज है. इस महामारी से 8 लोग स्वस्थ हो कर घर लौट चुके हैं. वहीं 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस का सबसे पहला केस राजधानी रायपुर में ही मिला था |

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles