LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के IAS पर बलात्कार का लगा आरोप, चैंबर में कलेक्टर साहब ने युवती को बनाया हवस का शिकार…..अश्लील चैटिंग और फोन रिकार्डिंग भी पुलिस को मिली, जानिए क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ में एक आईएएस अधिकारी पर बलात्कार का आरोप लगा है | जांजगीर चाम्पा के तत्कालीन कलेक्टर और आईएएस अफसर पर एक 32 वर्षीय अनुसूचित जाति की युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया है, उसने बताया है कि कलेक्टर साहब ने चैंबर में ही उसके साथ संबंध स्थापित किये थे| इस संबंध में 32 वर्षीय युवती ने एक शिकायत पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर से की है और कुछ साक्ष्य भी दिए हैं, पुलिस ने जांच करने और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है |

जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय पीड़ित युवती शादीशुदा है |युवती खुद का एनजीओ चलाती है तथा कलेक्टर ने उसे बहुत से काम देने का भरोसा दिलाया था, युवती ने बताया कि कलेक्टर साहब ने चैंबर में ही उसके साथ संबंध स्थापित किये थे, उन्होंने उसे काम दिलाने का भरोसा दिलाया था लेकिन दो महीने तक काम नही मिला | एनजीओं को काम मिलना तो दूर, कलेक्टर बार बार अपनी हवस मिटाने काम दिलाने के करता रहा |

ये खबर भी पढ़ें…
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
May 14, 2026
डेस्क टीम.  देश में लाखों युवाओं का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसने बताया कि खुद कलेक्टर साहब उसे अपने मोबाइल से अश्लील तस्वीरें और वीडियों भी भेजा करते थे | पीड़ित युवती ने उसके और कलेक्टर के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग और कुछ तस्वीरें पुलिस को सौंपी है | पीड़ित युवती का कहना है कि उसका पति सरकारी सेवा में है, इसकी जानकारी कलेक्टर को लगने के बाद उन्होंने उसे भी अच्छी पदस्थापना देने का भरोसा दिलाया था | लेकिन कलेक्टर ने उसे धोखा दिया | पीड़ित युवती अनुसूचित जाति की है | उसने अपनी शिकायत में कलेक्टर और उसके बीच नियमित होने वाली बातचीत और अश्लील वीडियों का ब्यौरा भी दिया है | उसने बताया कि कलेक्टर ने कई बार उसके गुप्तांगों की तस्वीरें भी मांगी थी |

2007 बैच के आईएएस जनक पाठक का हाल ही में जांजगीर कलेक्टर से ट्रांसफर हुआ है और उन्हें मंत्रालय में वापस बुलाते हुए भू-अभिलेख में पदस्थ किया गया है। महिला का आरोप है कि ना सिर्फ महिला से पर्सनल तस्वीरें मांगी जाती थी, बल्कि खुद भी कलेक्टर अपना पर्सनल फोटो भेजा करते थे। महिला का आरोप है कि जब कलेक्टर की तरफ से झांसा दिये जाने का अहसास उसे हुआ तो उसने कलेक्टर से दूरियां बनानी शुरू कर दी। इस दौरान कलेक्टर ने उसके पति की नौकरी से बर्खास्तगी की धमकी दी थी | लिहाजा वो शांत हो गई | हाल ही में अब इस कलेक्टर के ट्रांसफर के बाद उसने हिम्मत जुटाकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का फैसला किया है |

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुधवार को अपने पति के साथ यह पीड़ित महीला पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर पहुंची | यहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को अपनी आपबीती सुनाते हुए शिकायती आवेदन सौंपा | पुलिस ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया है | फिलहाल पुलिस मामले की तफ्दीश में जुटी है |

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *