द बाबूस न्यूज़

साय सरकार का बड़ा फैसला: 4 IAS अफसरों को प्रमोशन, सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने ACS


रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था में गुरुवार को बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। इसमें मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, 2002 बैच के IAS अधिकारी डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है।


खास बात यह है कि चारों अधिकारियों का प्रमोशन जनवरी 2027 में प्रस्तावित था, लेकिन राज्य सरकार ने निर्धारित समय से करीब डेढ़ महीने पहले ही पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया। इस फैसले के बाद राज्य की शीर्ष प्रशासनिक व्यवस्था में चार अधिकारियों का दर्जा बढ़ गया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp