प्रदेश प्रभारी पुनिया आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर!….सीएम, मंत्री, विधायक समेत ब्लॉक-जिला प्रभारियों के साथ लेंगे बैठक….लोकसभा चुनाव की तैयारियों का करेंगे समीक्षा


आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने छतीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आज शुक्रवार 1 मार्च से दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे है | वे दोपहर 2.15 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेगे एवं कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगें।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आज दोपहर 2.15 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेगे इसके बाद वे दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ विभाग की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

बताया जा रहा है कि पूरे दिन भर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेने के बाद प्रदेश प्रभारी पुनिया रात्रि 7 बजे मुख्यमंत्री निवास में मंत्री एवं समस्त विधायकों की बैठक में भाग लेंगे ।

वही प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया 2 मार्च शनिवार को सुबह 11 बजे से राजीव भवन में जिला प्रभारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 12 बजे प्रदेश के सभी ब्लाक प्रभारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों और दोपहर 4 बजे प्रदेश चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। पीएल पुनिया रात्रि 7.40 बजे को रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp