मध्याह्न भोजन बनाने वाले NGO के कार्य को लेकर सदन में उठा मुद्दा…धर्मजीत सिंह ने कहा- बच्चों के भोजन पर डाला जा रहा है डाका …. मंत्री प्रेमसाय ने NGO पर जांच करने का दिया निर्देश


छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाले NGO की कार्य को लेकर सवाल उठाया | विधायक धर्मजीत सिंह ने NGO पर बच्चों को गुणवत्तायुक्त भोजन नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है, जिस पर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने NGO पर जांच करने की बात कही है |

लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने सदन में मुद्दा उठाया कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाले NGO बच्चों के खानों में डाका डाल रही है, गुणवत्तायुक्त भोजन के जगह बच्चों को चावल और पानी वाला दाल के साथ बैगन की ही सब्जी दी जा रही है | बच्चों को गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रही है |

इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय ने NGO की जांच करने का एलान किया है | इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश के
सभी स्कूलों में मध्याह्न भोजन का मैन्यु तैयार किया गया है। वही उन्होंने बच्चों को बेहतर मध्याह्न भोजन दिलाने का आश्वस्त किया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp