प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कल अहम् बैठक….CM भूपेश और PCC अध्यक्ष मरकाम भी होंगे शामिल….निकाय चुनाव समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा


छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कल शनिवार को कांग्रेस भवन में होगी, दो पाली में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे | बताया जा रहा है कि कल होने वाली इस बैठक में कांग्रेस सरकार के 6 माह के कार्यकाल के उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

बता दें कि शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीवन भवन रायपुर में दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी और इसी दिन दोपहर 1 बजे प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी तथा मोर्चा संगठन-प्रकोष्ठ एवं विभाग के अध्यक्षों की अतिआवश्यक बैठक रखी गई है।

नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकारिणी की इस बैठक को काफी अहम माना जा राह है, बताया जा रहा है की कल होने वाली इस बैठक में मंडल अध्यक्ष समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी |

बताया जा रहा कि इस बैठक में कांग्रेस 6 माह में किए गए सभी क्षेत्रों में अपने कार्यों को प्रदेश के जनता तक पहुचाएंगे, ताकि प्रदेश के जनता तक राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp