स्वतंत्रता दिवस पर CM भूपेश राजधानी में ध्वजारोहण कर लेंगे परेड की सलामी…! TS सिंहदेव जांजगीर, तो PWD मंत्री ताम्रध्वज बिलासपुर में करेंगे ध्वजारोहण….देखिये किस जिले में कौन फहरायेगा तिरंगा


आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत दुर्ग में, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जांजगीर-चांपा में और गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे । कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे रायगढ़ में, स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा में, आवास एवं पर्यावरण व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव में, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा धमतरी में, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सरगुजा में, महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया कबीरधाम में, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और पंजीयन एवं स्टाम्प मंत्री जयसिंह अग्रवाल दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार उत्तर बस्तर कांकेर में, उच्च शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल बलरामपुर में, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत जशपुर जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगे ।

इसी तरह कोरिया में लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत, बस्तर (जगदलपुर) में लोकसभा सांसद दीपक बैज, बलौदाबाजार-भाटापारा जिला मुख्यालय में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लालजीत सिंह राठिया, गरियाबंद में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी धु्रव, महासमुंद में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम कंवर, बालोद में विधायक  संगीता सिन्हा, सूरजपुर में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, बेमेतरा में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह, मुंगेली में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो, कोण्डागांव में विधायक मोहन मरकाम, बीजापुर में बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, सुकमा में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम तथा नारायणपुर जिला मुख्यालय में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे ।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp