LIVE UPDATE

पत्रकारों के लिए नये अधिमान्यता नियम लागू! न्यूज पोर्टल, पत्रिका से लेकर विकासखण्ड स्तर के प्रेस प्रतिनिधियों को भी मिलेगी अधिमान्यता….DPR आयुक्त सिन्हा ने कहा – अब अधिमान्यता को लेकर नहीं आएगी शिकायत

प्रदेश में कार्यरत पत्रकारों के लिए बनाए गए नए अधिमान्यता नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशन के साथ ही प्रभावशील हो गये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप अधिमान्यता नियमों को व्यापक किया गया है तथा अब विकासखण्ड स्तर के समाचार मीडिया प्रतिनिधियों को भी जनसंपर्क संचालनालय द्वारा अधिमान्यता प्रदान की जायेगी। इसी प्रकार राज्य के सेवानिवृत्त वरिष्ठ पत्रकारों को भी मानद अधिमान्यता प्रदान करने का प्रावधान नये अधिमान्यता नियमों में किया गया है।

आयुक्त-सह-संचालक जनसंपर्क तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि अभी तक प्रचलित अधिमान्यता नियम, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वर्ष 2001 में बनाये गये थे। गत अठ्ठारह वर्षों के दौरान मीडिया परिदृश्य में अमूलचूल परिवर्तन आया है। इस दौरान टीवी न्यूज चैनल्स, समाचार वेबपोर्टल आदि प्रारंभ हुये है और कार्य परिस्थितियां भी बदली।

ये खबर भी पढ़ें…
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
April 29, 2026
रायपुर, 29 अप्रैल 2026/  सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नई पहलों के प्रचार-प्रसार में आउटडोर मीडिया एक अत्यंत प्रभावी माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिमान्यता नियमों को समय के अनुसार प्रासंगिक बनाने और नये समाचार मीडिया को स्थान प्रदान करने के लिए अधिमान्यता नियमों में व्यापक परिवर्तन किया गया है। नये अधिमान्यता नियमों में प्रिन्ट मीडिया के अलावा टीवी न्यूज चैनल्स, न्यूज पोर्टल, समाचार पत्रिकाओं आदि के संवाददाताओं, फोटोग्राफर और कैमरामैन को अधिमान्यता दिये जाने का प्रावधान किया गया है।

समाचार मीडिया के प्रचार संख्या, प्रसारण क्षेत्र, वेब पोर्टल की दशा में व्यूवर्स की संख्या आदि के आधार न केवल अधिमान्यता कोटा निर्धारित किया गया है वरन पहले प्रचलित अधिमान्यता नियमों की तुलना में संख्या की व्यापक बढ़ोत्तरी की गयी है। आयुक्त सिन्हा ने यह भी बताया कि समाचार मीडिया प्रतिनिधियों को अधिमान्यता प्रदान करने का कार्य पूर्व की भांति राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिमान्यता समितियों द्वारा ही किया जायेगा किन्तु समितियों में इलेक्ट्रिॉनिक मीडिया के समाचार प्रतिनिधियों को शामिल किये जाने का स्पष्ट प्रावधान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रधान आरक्षक सस्पेंड; रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, SP की बड़ी कार्रवाई ल, प्रधान आरक्षक को किया निलंबित
प्रधान आरक्षक सस्पेंड; रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, SP की बड़ी कार्रवाई ल, प्रधान आरक्षक को किया निलंबित
May 26, 2026
बिलासपुर, 26 मई 2026। सरकंडा थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक का रिश्वत मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिन्हा ने आशा व्यक्त की है कि नये अधिमान्यता नियमों के प्रभावशील होने के बाद समाचार मीडिया प्रतिनिधियों की अधिमान्यता न मिलने संबंधी दीर्घ अवधि से चली आ रही शिकायत का निराकरण हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
विधायक और कांग्रेस नेता में जमकर बहसबाजी; सुशासन तिहार के मंच पर गरमाई सियासत, विधायक धर्मलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला में तीखी बहस
विधायक और कांग्रेस नेता में जमकर बहसबाजी; सुशासन तिहार के मंच पर गरमाई सियासत, विधायक धर्मलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला में तीखी बहस
May 30, 2026
बिलासपुर, 30 मई 2026. बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम राजनीतिक बहस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *