बिलासपुर पुलिस में फिर सर्जरी: एक माह में दूसरी बार बदले गए कई थाना प्रभारी, कोनी TI राजश्री दामू हटाईं गईं, उमेश साहू को फिर मिला थाना

Bilaspur Police Inspector Transfer: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार, 29 मई को सात इंस्पेक्टर के ट्रांसफर कर दिए गए। इनमें एक महीने में जिन 13 इंस्पेक्टर के तबादले किए गए, उनमें 4 को फिर बदल दिया गया है।
कोनी से टीआई राजश्री को हटाया
इन इंस्पेक्टरों के तबादलों में सबसे खास बात यह है कि एसएसपी रजनेश सिंह ने जिन निरीक्षकों का एक माह पहले ट्रांसफर किया था। उनमें से चार को फिर से बदल दिया गया है। नवपदस्थ कोनी टीआई राजश्री दामू को भी हटा दिया गया है। वहीं, थानेदार उमेश साहू को सकरी थाना प्रभारी बनाया गया है।

सूत्र बताते हैं, एसएसपी रजनेश सिंह ने पहली बार नई पुलिसिंग व्यवस्था लागू की है। इसके तहत जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए CSP और SDOP ऑफिस में इंस्पेक्टर की पोस्टिंग की गई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/05/29/bilaspur-police-inspector-transfer-2026-05-29-21-01-55.webp)

अब 7 इंस्पेक्टर का तबादला
एसएसपी ने पिछले माह अप्रैल में एक साथ 13 इंस्पेक्टर का तबादला किया था। जिसके 15 दिन बाद तीन थानेदारों का और ट्रांसफर आदेश निकाला था। अब एक बार फिर सात इंस्पेक्टर बदल दिया गया है।
इसमें 4 वही थानेदार हैं, जिनकी एक माह पहले पोस्टिंग की गई थी। इन थानेदारों में अभय बैस सिरगिट्टी, राजश्री दामू , अवनीश पासवान, उमेश साहू और उत्तम साहू शामिल हैं।

एक महीने में कोनी टीआई हटाई गईं
अप्रैल में कोनी टीआई भावेश शेंडे को चकरभाठा थाने भेजा गया था, उनकी जगह राजश्री दामू को कोनी थाने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन, वो एक माह भी थाने में नहीं टिक पाईं। अब उन्हें हटाकर तखतपुर के टीआई विवेक पांडेय को कोनी थाने की कमान सौंपी गई है।
उमेश साहू को अब सकरी थाना TI
इंस्पेक्टर उमेश साहू को अप्रैल में चकरभाठा थाने से हटाकर अजाक थाने भेजा गया था। लेकिन, अब उन्हें सकरी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।