LIVE UPDATE

पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज़….कांग्रेस पार्टी उतारेगी अधिकृत प्रत्याशी, PCC से प्रभारी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी

नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज़ होने लगी है, प्रदेश के तमाम राजनितिक दल पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाने मैदान में नजर आने लगे हैं | इसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी पंचायत चुनाव में भी अधिकृत उम्मीदवार उतरने का फैसला लिया है । पंचायतों के उम्मीदवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा में तय होंगे । इस संबंध में पीसीसी के द्वारा जिलों के प्रभारी पदाधिकारियों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है ।

बताया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्य के लिए भी कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा होगी। पार्टी के जिला अध्यक्षों, विधायकों और सांसदों को भी प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी दी गई है। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि जहां नामों पर सहमति नहीं बनेगी, वहां पीसीसी से मार्गदर्शन लेना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *