LIVE UPDATE

नीलम चंद्राकर की कांग्रेस में वापसी, 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान लड़े थे निर्दलीय चुनाव, पार्टी ने किया था निष्कासित

विधानसभा चुनाव के दौरान जिस कांग्रेस नेता ने पार्टी विरोधी कार्य करके निर्दलीय चुनाव लड़ा था, कांग्रेस पार्टी ऐसे निष्कासित नेताओं को एकबार फिर पार्टी में शरण देते नजर आ रही है, विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस प्रत्यासी के खिलाफ बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नीलम चंद्राकर और आनंद पावर की कांग्रेस में वापसी हुई है। बता दें साल 2018 में पार्टी ने नीलम चंद्राकर सहित 16 लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

बता दें कि 2018 विधानसभा चुनाव में नीलम चंद्राकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे थे । चुनाव में हालांकि नीलम चंद्राकर को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीकांत साहू को कड़ी टक्कर दी थी । नीलम को कांग्रेस प्रत्याशी से ज्यादा वोट मिले थे और वे दूसरे पायदान पर थे । इस चुनाव में भाजपा के अजय चंद्राकर की जीत हुई थी । इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने नीलम चंद्राकर को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें फिर से कांग्रेस में वापस लेने का फैसला लिया है |

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *