LIVE UPDATE

देखिए वीडियो : मंत्री अमर अग्रवाल ने लाठीचार्ज मामले पर दिया विवादित बयान!…बोले – कांग्रेसी इसी लायक हैं, कम मार पड़ी है इन्हें और मार पड़नी थी….

कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज को लेकर एकतरफ मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जाँच का आदेश और एएसपी को हटाकर मामले को शांत कराने में जुटे हुए हैं, तो दूसरी तरफ मंत्री अग्रवाल ने मामले में विवादित बयानबाजी करके मामला को एकबार फिर तूल दे दिया है | जिसके बाद मामले को लेकर एकबार फिर विरोध जोर पकड़ते दिखाई दे रहा है |


मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कुंदन परिसर में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए  लाठीचार्ज पर खुलकर अपनी बात रखी | मंत्री ने कहा कि पुलिस ने बहुत ज्यादा नहीं, थोड़ी बहुत ही लाठी मारी है । घटना के बाद कई लोगों ने मुझे फोन किया और कहा कि ये इसी लायक हैं । कम पड़ी है और पिटाई होनी थी ।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक व्यवस्था को जनकेंद्रित और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से शासकीय अधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मजेदार बात यह है कि इस दौरान प्रदेश भाजपाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखन लाल साहू, अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सवानी सहित दिग्गज भाजपाई मौजूद थे ।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
May 1, 2026
बिलासपुर, 01 मई 2026। शहर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि कुछ दिनों पहले कांग्रेसियों ने मंत्री अमर अग्रवाल के घर में कचरा फेंका था, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कांग्रेसियों को गिरफ्तार करने पहुंचे कांग्रेस भवन पहुंची थी, जहाँ पुलिस ने कांग्रेसियों पर जमकर लाठीचार्ज की थी, इससे कई कांग्रेस नेता बुरी तरह से घायल भी हो गए थे | इस मामले में मुख्यमंत्री खुद पूरी घटना की निंदा करते हुए मामले की दंडाधिकारी जाँच का आदेश दिए थे, साथ ही मामले में कार्रवाई करते हुए एएसपी नीरज चंद्राकर को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए PHQ अटैच कर दिया था | इस तरह की कार्रवाई करके मुख्यमंत्री पुरे मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मंत्री अमर अग्रवाल के बयान ने एकबार फिर पुरे मामले को हवा दे दिया है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
May 8, 2026
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles