LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ के नए PCC चीफ होंगे अमरजीत भगत ! कल से सोशल मीडिया पर मिल रही ढेरों बधाई….कांग्रेस विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता समेत विपक्षी नेताओं ने भी दे डाली बधाई

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरजीत भगत का छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनना लगभग माना जा रहा है | इसके लिए सोशल मीडिया पर जोर-शोर से चर्चा शुरू हो गई है। यहां तक कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने को लेकर बधाइयां भी मिलने लगी है । सोशल मीडिया पर शुक्रवार से उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर बधाइयां दी जा रही हैं ।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में चुनाव लड़ी और सफलता हासिल कर सरकार बनाने में सफल रही । अब वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो प्रदेश अध्यक्ष के लिए पार्टी अलाकमान नए चेहरे की तलाश में है । शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात हुई, जिसके बाद मंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और सांसद ज्योत्स्ना महंत भी राहुल गाँधी से मिले |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मुलाकात में प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चा हुई ।  बताया जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के साथ हुई बैठक में अमरजीत सिंह भगत को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने को लेकर चर्चा हुई है । जिसके बाद राहुल गाँधी से मुलाकात की गई, सूत्रों की माने तो राहुल गाँधी ने भी अमरजीत के नाम को हरीझंडी दिखा दी है |

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब मुख्यमंत्री के रायपुर लौटने से पहले ही सोशल मीडिया पर अमरजीत भगत को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो आज यानी शनिवार को भी जारी रहा । कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर अमरजीत भगत को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की बधाई दी है । सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन पार्टी की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *