LIVE UPDATE

शर्मनाक : चुनावी विकास कार्य के चलते गई छात्रा की जान!….बिलासपुर में सड़क चमकाने के होड़ में लगे वाहन ने छात्रा को रौंदा, लोगों में जमकर आक्रोश

चुनाव होने से पहले शहर को चकाचक करने की होड़ ने आज एक छात्रा की जान ले ली है | सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन की चपेट में आने से आकाश इंस्टीट्यूट में एनआईटी की स्टडी करने वाली छात्रा की मौत हो गई | घटना के बाद शहरवासियों के साथ साथ कांग्रेसियों ने तारबाहर थाना में जमकर हंगामा मचाया, साथ ही चुनावी विकास कार्य पर अपनी नाराजगी जताई |

जानकारी के मुताबिक घटना सीएमडी चौक के पास की है, टिकरापारा निवासी शालिनी पासवान अपने घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी, आज उसका वाइवा एग्जाम था, इसी दौरान वे केप्सूल वाहन की चपेट में आ गई, जिससे घटना स्थल पर ही छात्रा की मौत हो गई |

ये खबर भी पढ़ें…
PM मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जानिये किन मुद्दों पर पीएम मोदी करेंगे सीधी बात
PM मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जानिये किन मुद्दों पर पीएम मोदी करेंगे सीधी बात
April 18, 2026
नई दिल्ली 18 अप्रैल 2026: देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात करीब 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि चुनावी साल होने के कारण पिछले कुछ महीनों से शहर में विकास कार्यों की बौछार लग चुकी है | रातोरात नई-नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि चुनावी में विकास कार्य का लाभ मिल सके, इसी की चलते शहर की अधिकांश हिस्सों में अभी तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है, चुआवि तारीख नजदीक होने के कारण भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पर प्रतिबन्ध होने के बावजूद दिन में शहर में धड़ल्ले से हैवी वाहन को एंट्री दी जा रही है | इसी के चलते आज सीएमडी चौक के पास निर्माण कार्य में लगे केप्सूल वाहन ने एक छात्रा की जान ले ली |

टिकरापारा में रहने वाली शालिनी पासवान आकाश इंस्टीट्यूट में एनआईटी की तैयारी कर रही थी, और आज उसका वाइवा एग्जाम था, छात्रा परीक्षा दिलाने के लिए इंस्टीट्यूट जा रही थी इसी दौरान डामर से भरी वाहन के चपेट में आने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डामर से भरी वाहन तेज रफ़्तार में विपरीत दिशा से आ रही हाइवा ने छात्रा को रौंदते हुए अपनी चपेट में लिया है। जिससे की मौके पर ही मौत हो गई है । घटना के बाद शहरवासियों के साथ ही कांग्रेसियों ने थाने में जमकर हंगामा किया ।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तारबाहर थाना ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है ,जप्त की गई वाहन का विवेचना की जा रही है। वही कांग्रेसियों ने कार्यवाही का मांग करते हुए छात्रा की परिवार को पांच लाख मुवाजा देने की मांग की है |

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles