बिलासपुर विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडेय का मेगा रोड शो, कांग्रेसी दिखे एकजुट, शैलेश ने कहा जनता चाह रही है बदलाव


चुनाव प्रचार थमने से पहले बिलासपुर विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने अपने पक्ष में माहौल बनाते हुए शहर में महारैली निकाली, इस रैली में युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी शामिल थे, रैली की दौरान शहर की लोगों में काफी उत्साह देखने को मिली, पहले से ही लोकप्रिय होने की करण शहर की जनता शैलेश पांडेय को अपने बीच पाकर फूल माला से उनका स्वागत किया | वही कांग्रेस नेताओं ने भी शहर की लोगों से शैलेश पांडेय की पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए शैलेश पांडेय को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की |

आज रविवार को चुनाव प्रचार का अंतिम होने दिन होने के कारण बिलासपुर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने जिला कांग्रेस के साथ शहर में महारैली निकाली इस रैली जहां कांग्रेस की एकजुटता दिखाई दी वही सभी कांग्रेसियों ने शैलेश पांडेय के लिए आशीर्वाद मांगा |

शैलेश पांडेय के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए खुल्ली जिप्पी में शैलेश पांडेय के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल, वाणी रॉव, विजय केशरवानी, नरेंद्र बोलर, शिवा मिश्रा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोपहर तीन बजे सभी कांग्रेसी एक साथ नेहरू चौक पर एकत्रित हुए, उसके बाद नेहरू गांधी की प्रतिमा पर मालार्पण कर रैली का आगाज किया |

प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण कांग्रेस ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत झोक दी, नेहरू चौक से तारबाहर चौक तक हजारों की संख्या में भी उमड़ी जन सैलाब, इस महारैली में कांग्रेस की साथ साथ शहर की लोग भी काफी संख्या में नजर आए |

आज की इस महारैली में कांग्रेस के पदाधिकारी,कार्यकर्त्ता सहित आम जनता का जनसैलाब उमड़ता दिखाई पड़ा जगह जगह ढोल ताशा के साथ आतिशबाजी  कर फूल मालाओं से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे का आत्मीय स्वागत किया गया रैली में उमड़ता जनसैलाब देख व आम जनता का प्यार रुझान निश्चित ही इस बार बदलाव का लग रहा है |

नेहरू चौक से शुरू हुई महारैली सदर बाजार, गोलबाजार, सिटी कोतवाली, गांधी चौक गई जहां पर शैलेश पांडेय का आतिशी स्वागत किया गया, शैलेश पांडेय के रैली जहां-जहां पर गए उनका आत्मीय स्वागत किया गया |

इस अवसर पर शैलेश पांडेय ने कहा कि इस बार जनता बदलाव चाह रही है, प्रदेश में भी इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और बिलासपुर में कांग्रेस भी की सरकार बनेगी |

शैलेश पांडेय के पक्ष में अशोक अग्रवाल ने मांगा समर्थन

बिलासपुर में आज कांग्रेसियों ने एकजुटता दिखाई, इस महारैली में जिला बिलासपुर के सभी कांग्रेसी नेता मौजूद थे,  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल ने शैलेश पांडेय की पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए शहर की जनता से शैलेश पांडेय को विजयी बनाने की अपील की |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp