LIVE UPDATE

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिया शहीद जवान को कंधा, ऐसा लगा मानो कोई बुजुर्ग अपने बेटे को आखिरी विदाई दे रहा हो….दिल्ली में PM मोदी देंगे श्रद्धांजलि

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि देने गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे. इस दुख की घड़ी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खुद जवानों को कंधा दिया, जम्‍मू कश्‍मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया |

आपको बता दें कि गाजियाबाद के हिंडन ऐयरबेस से वायुसेना का विमान ग्‍लोब मास्‍टर बडगाम पहुंचा है, जिसमें जवानों का पार्थिव शरीर दिल्‍ली पालम एयरबेस पर लाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण यहां जवानों को श्रद्धांजलि देंगे |
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर आतंकियों को चेताया है कि उन्‍होंने बहुत बड़ी गलती कर दी है, उन्‍होंने कहा कि आज देश बहुत ही उद्वेलित और दुखी है. आप सभी की भावनाओं को मैं भली-भांती समझ पा रहा हूं, हमारे जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है, उनका ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा बलों को आगे की कार्रवाई के लिए, समय क्या हो, स्थान क्या हो और स्वरूप कैसा हो, ये तय करने के लिए पूरी इजाजत दे दी गई है |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झांसी में रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा, पुलवामा हमले के गुनहगारों को उनके किए कि सजा जरूर मिलेगी. हमारा पड़ोसी देश ये भूल रहा है कि ये नई रीति और नई नीति वाला भारत है, आतंकी संगठनों और उनके आकाओं ने जो हैवानियत दिखाई है, उसका पूरा हिसाब किया जाएगा |

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश के लिए रोजमर्रा का खर्चा तक चलाना मुश्किल हो गया है, वो दुनिया में कटोरा लेकर घूम रहा है, पुलवामा जैसी तबाही मचाकर, वह हमें भी बदहाल करना चाहता है, लेकिन उसके इस मंसूबे का हम सब देशवासी मिलकर मुंहतोड़ जवाब देंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles