LIVE UPDATE

खुद को IPS अफसर बताकर महिलाओं को भेजता था अश्लील वीडियो और मैसेज….सरकारी नौकरी का देता था लालच, पुलिस ने दबोचा

फर्जी IPS अधिकारी बनकर महिलाओं को फोन करके सरकारी नौकरी का प्रलोभन देकर परेशान करने वाले उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को छेड़छाड़ के मामले में रविवार को गुड़गांव के एक गांव से गिरफ्तार किया गया, दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी | उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले गौरी शंकर (38) के रूप में हुई है, उसे हरियाणा के मुल्लाहेड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 अ के तहत (महिलाओं से छेड़छाड़) का मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस के मुताबिक गौरीशंकर महिलाओं को मोबाइल पर अश्लील संदेश और वीडियो भेजकर परेशान करता था |

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं को फोन कर खुद को IPS अधिकारी बताता था और उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का प्रलोभन देता था, परिचय होने के बाद वह महिलाओं को व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो और संदेश भेजता था, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि यह मामला पहली बार 25 नवंबर को दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके की एक महिला के शिकायत दर्ज कराने के बाद सामने आया था. महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक व्यक्ति करीब महीने भर से उसे अश्लील संदेश और अश्लील वीडियो भेजकर परेशान कर रहा है. वह उसे अक्सर फोन कर के गालियां देता था, उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने फोन नंबर पर संपर्क किया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को IPS अधिकारी बताया |

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपायुक्त ने कहा जांच के दौरान यह पाया गया कि उस व्यक्ति ने एक फर्जी आईडी पर नंबर खरीदा था या किसी और के नंबर का इस्तेमाल कर रहा था, नंबर गुजरात के आनंद जिले के पते पर लिया गया है, पुलिस के मुताबिक गौरीशंकर से पीड़ित अधिकांश महिलाएं उत्तर प्रदेश और हरियाणा से हैं, गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुशीनगर में उसकी सिम कार्ड बेचने की दुकान थी जिसकी वजह से उसके पास कई अनजान लोगों के फोन नंबर थे | चार साल पहले एक दुर्घटना के बाद उसे अपनी दुकान बंद करनी पड़ी, उसके बाद वह दिल्ली में एक सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने लगा, वह खुद को उत्तर प्रदेश का वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बता महिलाओं को फोन करने लगा, गौरीशंकर 2010 में कुशीनगर में हुए दंगों में संलिप्त था | वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस का कहना है कि वे आरोपी से पीड़ित दूसरी महिलाओं से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *