LIVE UPDATE

कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची…सोनिया, राहुल समेत छत्तीसगढ़ के ये नेता शामिल

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम के ऐलान से पहले आज कांग्रेस ने अपनी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जारी की गई सूची में सोनिया गाँधी,राहुल गांधी सहित दो पूर्व क्रिकेटर से कांग्रेस नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू और मोहम्मद अजहरूद्दीन के नाम भी शामिल हैं, इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, चरणदास महंत सहित प्रदेश के कई नेताओं का नाम भी सूची में शामिल है, बताया जा रहा है कि कुछ दिन के बाद से ही ये सभी स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के कमान संभालेंगे |

ये है कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी किए गए स्टार प्रचार की सूची में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मोती लाल वोरा, सुशील कुमार शिंदे, अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, मलिकार्जुन खड़गे, पीएल पुनिया, मुकुल वासनिक, ताम्रध्वज साहू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैप्टन अमरिंदर सिंह, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, अशोक चौहान, रणदीप सुरजेवाला, नवजोत सिंह सिद्धू, शक्ति सिंह गोहिल, कुमारी शैलजा, आशा कुमारी, प्रदीप जैन आदित्य, श्रीप्रकाश जायसवाल, डॉक्टर अखिलेश प्रताप सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरण दास महंत, चरण यादव, अरुण उरांव, हरनाम सिंह, भक्तचरण दास, सुष्मिता देव, शर्मिष्ठा मुखर्जी, रागिनी नायक, नितिन राऊत, नदीम जावेद, अरविंद नेताम, शिव डहरिया और छाया वर्मा शामिल हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles