LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : अमित जोगी नहीं लड़ेंगे चुनाव, मरवाही से अजीत जोगी होंगे मैदान में, मनेन्द्रगढ़ से लखन श्रीवास्तव और रायपुर उत्तर से अमर गिडवानी होंगे प्रत्याशी….कोटा सीट अभी भी होल्ड पर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने लगभग सभी सीटों पर अपने पत्ते खोल दिए हैं, अमित जोगी के विधायकी सीट मरवाही से इस बार अजित जोगी चुनाव लड़ने जा रहे हैं, आज जनता कांग्रेस की कोर कमेटी ने तीन सीटों में प्रत्याशी का ऐलान करते हुए मनेन्द्रगढ़ और रायपुर उत्तर सीट के लिए भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है |
पिछले कुछ दिनों से कुछ दिनों से अमित जोगी का मनेन्द्रगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए कयास लगाया जा रहा था,आज जनता कांग्रेस के कोर कमेटी ने मरवाही से अजित जोगी, मनेन्द्रगढ़ से लखन श्रीवास्तव,और रायपुर उत्तर से अमर गिडवानी को प्रत्याशी बनाया है, वहीँ अभी भी जोगी कांग्रेस ने कोटा विधानसभा सीट को होल्ड पर रखा हुआ है, मिली जानकारी के अनुसार रेणु जोगी को कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर जनता कांग्रेस रेणु जोगी को इस सीट पर मैदान में उतार सकती है, कुछ दिन पहले जनता कांग्रेस नेता विसंभर गुलहरे ने मरवाही से अजित जोगी और कोटा से रेणु जोगी के लिए नामांकन फॉर्म ख़रीदा था | बताया जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा इस सीट पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ इस सीट को लेकर अपनी स्थिति साफ करेगी |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles