LIVE UPDATE

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे में, राजनीतिक दलों सहित विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ से करेंगे चर्चा, ये हैं मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

अगले महीने प्रदेश में होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत दो दिनों के लिए रायपुर आ रहे है, इस दौरान वे राजनीतिक पार्टियों की बैठक लेंगे |
मुख्य चुनाव आयुक्त आज बुधवार रात 8.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे, अपनी इस दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यानी 1 नवम्बर को मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे, इसके बाद वे सुबह 11.30 बजे से जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, पुलिस महानिरीक्षकों और उपमहानिरीक्षकों सहित आयकर, आबकारी, परिवहन, वाणिज्यिक-कर विभाग तथा रेल्वे, विमानन, केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के समन्वयक और राज्य पुलिस के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के बाद उसी दिन शाम को शाम 5.30 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह , वित्त, आबकारी, वाणिज्यिक-कर एवं परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव व सचिवों के साथ बैठक करेंगे और शाम 6.30 बजे से 7 बजे तक पत्रकारों से चर्चा करेंगे,दिनभर बैठक का दौर समापत होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त शाम 8 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से नियमित विमान से रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles