LIVE UPDATE
Trending

पठान फिल्म विवाद पर सामने आया CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, देखिये पूरा वीडियो

बॉलीवुड किंग शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने आने वाली फिल्म पठान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए है। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। गाने में पहने गए कपड़ों को लेकर लगातार कॉन्ट्रोवर्सी जारी है। इस गाने का कई नेताओं को साथ संगठनों ने भी विरोध कर दिया है। अब इसका हिस्सा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बनते नजर आ रहे है, भूपेश बघेल ने भी भगवा को लेकर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सीएम बघेल ने पठान को लेकर कहा कि

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ बना नक्सल मुक्त प्रदेश: गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान
छत्तीसगढ़ बना नक्सल मुक्त प्रदेश: गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान
March 31, 2026
नई दिल्ली/रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से लगभग मुक्त प्रदेश घोषित करते हुए बड़ी उपलब्धि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहनना अलग बात है मगर जब कोई समाज और परिवार को त्याग देता है, उसके बाद वो भगवा या गेरुआ रंग धारण करता है। जब कोई भी साधू संत घर परिवार त्यागता है उसके बाद भगवा या गेरुआ रंग स्वीकार करता है। चीते के रंग की ज्वाला का रंग बताया , मतलब सब कुछ त्याग दिया। ये बजरंगी गुंडे भगवा रंग धारण कर निकलते हैं, वो बताएं कि उन्होंने समाज के लिए क्या त्याग किया है। बल्कि बसूली करने के लिए पहन रहे है। कलर की बात है तो बीजेपी के सांसद और विधायक जो फिल्मों में काम कर रहे है उनके बारे में उनके क्या विचार है। रंगों से धर्म जाती तय नहीं करना चाहिए।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को लेकर इन दिनों विवाद गर्माया हुआ है। फिल्म के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी राजनेताओं से लेकर हिंदू संगठनों की आंखों में खटक रही है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बयान दिया है। इस गाने का चारों ओर पुरजोर विरोध हो रहा है। तो वहीं बॉलिवुड के कुछ सितारे इसके समर्थन में उतरे है।

ये खबर भी पढ़ें…
रेलवे ने बदले रिफंड के नियम; लेट टिकट कैंसिलेशन पर ZERO रिफंड, रेलवे ने सख्त किए नियम
रेलवे ने बदले रिफंड के नियम; लेट टिकट कैंसिलेशन पर ZERO रिफंड, रेलवे ने सख्त किए नियम
April 1, 2026
1 अप्रैल 2026 से भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं। नए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles