LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : सौम्या चौरसिया की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए भेजा जेल…..इधर, सरकार ने किया सस्‍पेंड

मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ अधिकारी सौम्या चौरसिया की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती जा रही है. वर्चुअल माध्यम से सोमवार को कोर्ट में पेशी हुई है. कोर्ट में इन्वेस्टिगेशन को आगे बढ़ाने ने लिए 14 दिन की और रिमांड मांगी है. इसके लिए ईडी ने कोर्ट में आवेदन भी पेश किया है. इसके बाद कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को 2 जनवरी तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

कोर्ट ने 14 दिन के लिए सौम्या को जेल भेजा

ये खबर भी पढ़ें…
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
May 14, 2026
डेस्क टीम.  देश में लाखों युवाओं का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल सोमवार को कोर्ट और जेल प्रशासन ने पेशी वर्चुअल माध्यम से करने का फैसला लिया. आज की पेशी वर्चुअल माध्यम से हुई. अब अगली सुनवाई 14 दिन बाद होगी. ईडी के वकील ने मीडिया को बताया कि पहले हमने ईडी ने रिमांड लिया था. 12 दिन की ईडी रिमांड समाप्त हुई है. हमने खुद ही कोर्ट से आग्रह किया था कि न्यायिक रिमांड में भेज जाए. इन्वेस्टिगेशन के आधार जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जांच को आगे बढ़ाने के लिए और न्यायिक रिमांड को बढ़ाने के लिए आज हमने आवदेन पेश किया था. तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने 2 जनवरी तक रिमांड बढ़ाया है.

सौम्या चौरसिया की 2 जनवरी को कोर्ट में पेशी

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि 2 दिसंबर को अफसर सौम्या चौरसिया को ईडी ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद 12 दिनों तक सौम्या चौरसिया ईडी की कस्टडी में रही है. अब ईडी ने सौम्या चौरसिया को 14 दिन के लिए जेल में रहना होगा. हालांकि अब तक ईडी की तरफ से मीडिया को चार्जशीट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. अब माना जा रहा है कि अगले साल 2 जनवरी को होने वाली पेशी में ही आगे क्या होना ये पता चलेगा.

जेल में सस्पेंड आईएएस समीर विश्नोई और 3 कारोबारी पहले से ही है 

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कोयला ट्रांसपोर्ट परमिट में गड़बड़ी कर अवैध लेवी जैसे आरोप पर ईडी पिछले दो महीने से कार्रवाई कर रही है. अबतक ईडी ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें सस्पेंड आईएएस समीर विश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी,लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार किया गया है. इन सब के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दिया है. अगले महीने 13 जनवरी को इसपर पंजीयन कराया जाएगा और कोर्ट में चार्जशीट पर बहस होगी. तब तक के लिए चारों को कोर्ट ने रायपुर जेल भेज दिया है.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *