पठान फिल्म विवाद पर सामने आया CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, देखिये पूरा वीडियो
बॉलीवुड किंग शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने आने वाली फिल्म पठान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए है। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। गाने में पहने गए कपड़ों को लेकर लगातार कॉन्ट्रोवर्सी जारी है। इस गाने का कई नेताओं को साथ संगठनों ने भी विरोध कर दिया है। अब इसका हिस्सा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बनते नजर आ रहे है, भूपेश बघेल ने भी भगवा को लेकर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सीएम बघेल ने पठान को लेकर कहा कि
पहनना अलग बात है मगर जब कोई समाज और परिवार को त्याग देता है, उसके बाद वो भगवा या गेरुआ रंग धारण करता है। जब कोई भी साधू संत घर परिवार त्यागता है उसके बाद भगवा या गेरुआ रंग स्वीकार करता है। चीते के रंग की ज्वाला का रंग बताया , मतलब सब कुछ त्याग दिया। ये बजरंगी गुंडे भगवा रंग धारण कर निकलते हैं, वो बताएं कि उन्होंने समाज के लिए क्या त्याग किया है। बल्कि बसूली करने के लिए पहन रहे है। कलर की बात है तो बीजेपी के सांसद और विधायक जो फिल्मों में काम कर रहे है उनके बारे में उनके क्या विचार है। रंगों से धर्म जाती तय नहीं करना चाहिए।
#WATCH पहनना अलग बात है मगर जब कोई समाज और परिवार को त्याग देता है, उसके बाद वो भगवा या गेरुआ रंग धारण करता है। ये बजरंगी गुंडे भगवा रंग धारण कर निकलते हैं, वो बताएं कि उन्होंने समाज के लिए क्या त्याग किया है: पठान मूवी के गाने को लेकर हुए विवाद पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल (18.12) pic.twitter.com/iA4drCv4Ug
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2022
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को लेकर इन दिनों विवाद गर्माया हुआ है। फिल्म के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी राजनेताओं से लेकर हिंदू संगठनों की आंखों में खटक रही है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बयान दिया है। इस गाने का चारों ओर पुरजोर विरोध हो रहा है। तो वहीं बॉलिवुड के कुछ सितारे इसके समर्थन में उतरे है।