LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री ‘कोरिया कुमार’ डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, बोले – हमने आज एक कुशल प्रशासक खो दिया

छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव का निधन हो गया है, डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कोरिया राजपरिवार के राजा थे और ‘कोरिया कुमार’ नाम से भी जाने जाते थे | डॉ.  रामचन्द्र सिंहदेव ने गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. सुबह करीब 11 बजे रामचन्द्र सिंहदेव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस भवन रायपुर में रखा जाएगा |

बता दें कि मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के नेतृत्व जब पहली सरकार बनी तो रामचन्द्र सिंहदेव उसमें वित्त मंत्री थे, उन्हें अर्थशास्त्र का जानकार माना जाता था | इससे पहले अविभाजित मध्य प्रदेश में भी वे कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, रामचन्द्र सिंहदेव की स्कूली शिक्षा राजकुमार कालेज रायपुर से हुई, इसके बाद उच्चशिक्षा के लिए वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय गये |

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताते हैं कि डा. सिंह देव की स्कूली शिक्षा राजकुमार कॉलेज से हुई है । उसके बाद आगे की शिक्षा के लिए वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय गए जहां पर उनके सहपाठी  विश्वनाथ प्रताप सिंह व नारायण दत्त तिवारी रहे। साथ ही भूतपूर्व मूख्यमंत्री अर्जुन सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री  वी.पी सिंह उनके जूनियर रहे हैं।
कोरिया राजघराने के रामचंद्र सिंहदेव ने 1967 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर सरकार में 16 विभागो के मंत्री बने थे । इसके बाद से वे अब तक 6 बार चुनाव जीतकर अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्री पदों पर आसीन रहे हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पूर्व मंत्री रामचन्द्र सिंहदेव के निधन पर शोक जताया है, उन्होंने कहा कि हमने एक कुशल प्रशासक खो दिया |

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *