युवा कांग्रेस चुनाव में ‘फर्जी वोटिंग’ का बवाल! MP से मुंगेली पहुंचे 9 युवाओं पर आरोप, थाने में शिकायत दर्ज…सियासी हलकों में मचा हड़कंप


मुंगेली। प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव के बीच मुंगेली से सामने आए कथित फर्जी मतदान के आरोप ने सियासी माहौल गरमा दिया है। स्थानीय प्रत्याशियों के बीच चुनावी प्रक्रिया को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब मध्यप्रदेश से कथित तौर पर मुंगेली पहुंचकर वोटिंग करने वाले 9 युवाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

मामले को लेकर सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मध्यप्रदेश से दो युवतियों समेत कुल नौ युवक मुंगेली पहुंचे और उन्होंने युवा कांग्रेस के चुनाव में कथित तौर पर मतदान किया। बताया जा रहा है कि ये सभी युवा मुंगेली के सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे।

MP से आए युवाओं की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दूसरे प्रदेश से आए इन युवाओं का युवा कांग्रेस के चुनाव से क्या कनेक्शन था और क्या उन्होंने वास्तव में मतदान किया था? शिकायत के बाद अब पुलिस इन्हीं सवालों के जवाब तलाश रही है।

प्रदेश युवा कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया 30 अगस्त से 29 सितंबर तक प्रस्तावित है। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया के बीच बाहरी युवाओं के कथित रूप से मतदान करने का आरोप सामने आने से मुंगेली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

शिकायत पहुंची थाने, अब पुलिस करेगी खुलासा

शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शिकायत में जिन युवाओं का जिक्र किया गया है, वे वास्तव में मुंगेली आए थे या नहीं, उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया था या नहीं और यदि मतदान किया गया तो क्या वह नियमानुसार वैध था? मुंगेली एसडीओपी आशीष अरोरा ने कहा कि मामले को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जांच के बाद खुलेगा ‘फर्जी वोटिंग’ का राज!

फिलहाल आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शिकायत ने युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर है। क्या सच में दूसरे प्रदेश से आए युवाओं ने युवा कांग्रेस के चुनाव में वोट डाला था? अगर वोट डाला तो किसके पक्ष में और किस आधार पर? इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। युवा कांग्रेस चुनाव के बीच सामने आया यह मामला आने वाले दिनों में मुंगेली की सियासत में और बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp