LIVE UPDATE
Trending

WhatsApp यूजर्स को राहत! इस फीचर को ऑन करते ही हैकर्स से मिलेगा छुटकारा, जानिए कैसे करें एक्टिव

WhatsApp New security Feature: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. साइबर अपराध से बचने के लिए व्हाट्सएप ने एक बड़ा ऐलान करते हुए यूजर्स के लिए ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स’ का नया विकल्प पेश किया है. इस नए फीचर की मदद से साइबर अपराधियों के लिए मोबाइल हैक करना अब और भी मुश्किल होगा. वहीं इस नए नियम के तहत सिर्फ एक क्लिक से ही कई पाबंदियां लागू हो जाएंगी. यह नया फीचर व्हाट्सएप ने iOS और एंड्रॉइड दोनों यूजर्स के लिए जारी कर दिया है.

बता दें कि जैसे ही आप व्हाट्सएप की ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स’ (Strict Account Settings) को ऑन करेंगे, वैसे ही कई सारे प्राइवेसी कंट्रोल ऑप्शन अपने आप इनेबल हो जाएंगे. इस सेटिंग को ऑन करने से मीडिया फाइल्स, लिंक प्रिव्यू और कॉल जैसे एक्सेस सीमित या बंद हो जाएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
February 7, 2026
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान के दौर में UPI लोगों की पहली पसंद बन चुका है, लेकिन कई बार जल्दबाजी या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसे ऑन करने के बाद आपको बार-बार अलग-अलग सेटिंग्स को मैनुअली बदलने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह एक ही क्लिक में आपके अकाउंट को बेहतर सुरक्षा स्तर पर लॉक कर देता है.

WhatsApp पर नया फीचर कैसे ऑन करें?

  • WhatsApp के इस लेटेस्ट फीचर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन की WhatsApp Settings में जाना होगा.
  • इसके बाद, Privacy (प्रीवेसी) ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां आपको Advanced ऑप्शन के अंदर Strict Account Settings का ऑप्शन मिलेगा, जिसे ऑन करके आप इस सुरक्षा का लाभ उठा सकते हैं.

किस डिवाइस से नए फीचर को ऑन कर सकते हैं?

बता दें कि इस नए फीचर को सिर्फ प्राइमरी डिवाइस (Primary Device) से ही ऑन किया जा सकता है. इसके लिए डेस्कटॉप वेब या विंडोज ऐप का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. जिन यूजर्स के पास अभी यह फीचर नहीं पहुंचा है, उनके लिए यह अगले कुछ हफ्तों में जारी कर दिया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
March 7, 2026
Dhurandhar 2 Trailer Out: धुरंधर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज 7...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्हाट्सएप यह नया फीचर क्यों लाया?

व्हाट्सएप ने यह फीचर इसलिए पेश किया है क्योंकि यूजर्स लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे. कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि उन्हें बार-बार साइबर हमलों और साइबर अपराधियों का सामना करना पड़ रहा है. अब इस Strict Account Settings फीचर की मदद से यूजर्स को साइबर अपराधों से बचने में बड़ी राहत मिलेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
March 28, 2026
IPS KK Bishnoi-Anshika Verma wedding: यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के आईपीएस केके बिश्नोई (KK Bishnoi) और बरेली की एसपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles