LIVE UPDATE

वैकेंसी ब्रेकिंग : इस जिले में सौ से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती, 15 जून तक कर सकते हैं आवेदन

बिलासपुर जिला कार्यालय में भी विभिन्न 132 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन लेने का काम 1 जून से शुरू हो गया है, जो अंतिम तिथि 15 जनू तक चलेगा। अतिरिक्त कलेक्टर आर.ए. कुरूवंशी ने गुरुवार को बताया कि रिक्त पदों में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सहायक ग्रेड-तीन के 56 पद, भृत्य के 25 पद, वाहन चालक के 12 पद, प्रोसेस सर्वर 9 पद, चौकीदार के 8 पद, फर्रास के 7 पद, स्टेनो टायपिस्ट के 4 पद, शीघ्रलेखक वर्ग-तीन के 2 पद एवं अर्दली के 1 पद शामिल है।

इसी प्रकार भू-अभिलेख शाखा के सहायक ग्रेड-तीन के 8 पद शामिल है।उक्त पदों में भर्ती हेतु अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, दिव्यांगों एवं भूतपूर्व सैनिकों के लिए नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। आवेदन पत्र केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles