LIVE UPDATE

UGC Alert : यूजीसी ने इन कालेजों को लेकर दी चेतावनी, कहा – इस तरह के कॉलेज में ना लें एडमिशन, वैलिड नहीं होगी डिग्री…जानें क्या है पूरा मामला

अगर आप किसी विदेशी विश्वविद्यालयों के कोलैबोरेशन वाली एडटेक कंपनियों और कॉलेजों से पढ़ाई कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. इसके लिए UGC ने एक चेतावनी दी है. यूजीसी ने विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ कोलैबोरेशन व्यवस्था में डिग्री प्रदान करने वाली एडटेक कंपनियों और कॉलेजों को चेतावनी दी है. इस चेतावनी में आयोग ने कहा कि इनमें से कोई भी डिग्री वैध नहीं होगी और छात्रों को ऐसे कोर्सों में एडमिशन नहीं लेने के प्रति आगाह किया है.

UGC के सचिव मनीष जोशी ने कहा, “यह देखा गया है कि कई उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) और कॉलेजों ने आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं होने वाले विदेशी-आधारित शैक्षणिक संस्थानों या प्रदाताओं के साथ सहयोगात्मक समझौते किए हैं और छात्रों को विदेशी डिग्री जारी करने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, “इस तरह के किसी भी प्रकार के सहयोग या व्यवस्था को यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है और तदनुसार, ऐसी सहयोग व्यवस्था के बाद जारी की गई डिग्रियां भी आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हैं.”

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जोशी ने कहा कि यूजीसी के संज्ञान में यह भी आया है कि कुछ एडटेक कंपनियां समाचार पत्रों, सोशल मीडिया और टेलीविजन में विज्ञापन दे रही हैं, कुछ विदेशी विश्वविद्यालयों और संस्थानों के साथ मिलकर ऑनलाइन मोड में डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रम पेश कर रही हैं. जोशी ने कहा, “ऐसी फ्रेंचाइजी व्यवस्था की अनुमति नहीं है और ऐसे किसी भी कार्यक्रम या डिग्री को यूजीसी मान्यता नहीं होगी. लागू नियमों के तहत सभी डिफ़ॉल्टर एडटेक कंपनियों के साथ-साथ एचईआई के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.”

जोशी ने कहा, “छात्रों और आम जनता को उचित सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है और ऐसे पाठ्यक्रमों में कोई भी नामांकन उनके अपने जोखिम पर होगा.”

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles