LIVE UPDATE

Bhupesh Baghel tweet : किसान के आत्महत्या करने पर पूर्व मुख्यमंत्री का BJP सरकार पर तीखा तंज, बोले – फिर वही दौर लौट आया है…..

छ्तीसगढ़ में बीजेपी की नई सरकार बन गई है, मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री ने शपथ भी ले लिया है, मंत्रिमंडल को लेकर अभी भी खींचतान जारी है | इस बीच आज नारायणपुर जिले से एक किसान की फांसी लगाने की घटना सामने आई है, जिसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है, प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किसान द्वारा किए गए आत्महत्या पर X में लिखते हुए कहा है, ‘फिर वही दौर लौट आया है, किसानों की चीख़ का शोर लौट आया है ।

फिर वही दौर लौट आया है
किसानों की चीख़ का शोर लौट आया है pic.twitter.com/teox1htDpf

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 16, 2023

बता दें कि, कुकड़ाझोर गांव में एक किसान ने सरकारी कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि किसान को कर्ज की वसूली के लिए 1 लाख 24 हजार रूपये का नोटिस मिला था, जिसके बाद किसान ने ये कदम उठाया है। मृतक किसान के बेटे की शादी होने वाली थी जिससे उसको फसल से काफी उम्मीदें थी। लेकिन, धान की फसल ने साथ नहीं दिया। फसल चौपट होने से किसान पर कर्ज का बोझ बढ़ गया। साथ ही उसके बेटे की शादी का सपना भी टूट गया। किसान द्वारा कर्जा के बोझ से आत्महत्या करने के मामले ने विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का मौका दे दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles