LIVE UPDATE

दो वनरक्षक निलंबित : घोर लापरवाही के चलते मुख्य वन संरक्षक ने किया सस्पेंड

कोरिया वनमण्डल बैकुन्ठपुर अंतर्गत परिक्षेत्र सोनहत के रामगढ़ सर्किल के वनरक्षक पिताम्बर लाल राजवाड़े और वनपाल रामप्रताप सिंह को शासकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासनीता के कारण सरगुजा वनवृत्त अम्बिकापुर के मुख्य वन संरक्षक श्री माथेश्वरन व्ही. ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में पिताम्बर लाल राजवाड़े, वनरक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

मुख्य वन संरक्षक अम्बिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वनरक्षक बीट प्रभारी गरनई पिताम्बर लाल राजवाड़े और वनपाल वन परिक्षेत्र रामगढ़ रमन प्रताप सिंह के द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन में उदासीनता एवं घोर लापरवाही बरते जाने के कारण निलंबित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026: राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक आरक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG रेंजर निलंबित : वन्य जीवों के अवैध शिकार रोकने में असफल होने पर की गई कार्रवाई

वनपाल सिंह और वनरक्षक राजवाड़े का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन/कदाचरण पाये जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये मुख्यालय बैकुन्ठपुर, वनमण्डल कोरिया निर्धारित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
May 25, 2026
बिलासपुर, 24 मई 2026। जिले के कोनी थाना परिसर से वायरल हुई एक तस्वीर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles