LIVE UPDATE
Trending

CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं

बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। प्रदेश  में पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया रील बनाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिलासपुर मस्तूरी थाने में हाल ही में हुई कार्रवाई के बावजूद अब एक और आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह वर्दी में अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो इंस्टाग्राम आईडी laif_dosto1999 से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां पहले भी वर्दी में कई रील्स पोस्ट की जा चुकी हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स इसे वर्दी की गरिमा के खिलाफ बताते हुए आपत्ति जता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे हल्के-फुल्के मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन
माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन
February 21, 2026
रायपुर 21 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 62वाँ जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में अत्यंत उत्साह, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला तब और तूल पकड़ गया जब एक यूजर के कमेंट पर जवाब देते हुए आरक्षक ने “आई एम वेटिंग ब्रो” लिख दिया। इस जवाब का स्क्रीनशॉट भी अब वायरल हो चुका है, जिससे पुलिस विभाग के भीतर भी चर्चा तेज हो गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले मस्तूरी थाने के ही एक अन्य आरक्षक को वर्दी में डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद लाइन अटैच किया जा चुका है। ऐसे में लगातार इस तरह के मामलों का सामने आना विभागीय अनुशासन और छवि को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Aaj ka Panchang : 23 फरवरी 2026 का पंचांग: मंगल का कुंभ में गोचर, बनेंगे बड़े योग, जानें शुभ-अशुभ समय
Aaj ka Panchang : 23 फरवरी 2026 का पंचांग: मंगल का कुंभ में गोचर, बनेंगे बड़े योग, जानें शुभ-अशुभ समय
February 23, 2026
Aaj Ka Panchang 23 February 2026: फरवरी का यह सोमवार ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। आज न...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, पहले कार्रवाई झेल चुके आरक्षक की पत्नी का एक भावुक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह रोती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर भी सोशल मीडिया दो धड़ों में बंटा नजर आ रहा है—कुछ लोग विभागीय कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ परिवार के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
12 अप्रैल को होगी CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में 8 केंद्र बनाए गए, CDS तीन शिफ्ट में, NDA दो पालियों में होगी, पूरा शेड्यूल जारी
12 अप्रैल को होगी CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में 8 केंद्र बनाए गए, CDS तीन शिफ्ट में, NDA दो पालियों में होगी, पूरा शेड्यूल जारी
April 8, 2026
रायपुर, 8 अप्रैल 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CDS (Combined Defence Services) और NDA (National Defence Academy)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles