LIVE UPDATE

पश्चिम बंगाल में दर्दनाक ट्रेन हादसा : मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी बोगियां, 5 लोगों की मौत, 200 से अधिक लोग…

Kanchenjunga Express Train Accident : पश्चिम बंगाल (West Bengal) के न्यू जलपाईगुड़ी के पास सोमवार की सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा रेल हादसा (Train Accident) हो गया है।

हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन (Kanchenjunga Express Train) की एक मालगाड़ी से भिड़ंत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसा इतना भीषण था कि कंचनंजगा एक्सप्रेस का एक कोच मालगाड़ी पर चढ़ते हुए आसमान की ओर उठ गया है।

train accident in Bengal

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह हादसा सिलीगुड़ी सबडिवीजन के तहत आने वाले रंगापानी रेलवे स्टेशन (Rangapani Railway Station) के पास रूईधासा में हुआ है। यह इलाका उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग जिले में आता है।

बताया जाता है कि घटना में करीब 200 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन घटनास्थल से जो वीडियो वायरल हो रहा है। इससे स्पष्ट कहा है कि इस  हादसे में कुछ लोगों की जान भी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मालगाड़ी ने तोड़ा था सिग्नल

घटना के संबंध में अब तक मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी ने सिग्नल (Signal) तोड़ा था। इसी वजह से कंचनजंगा एक्सप्रेस के साथ उसकी भिड़ंत हो गई।

दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई थीं, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। धक्का इतना तेज था कि एक बोगी-दूसरी बोगी पर चढ़ गया।

Train Accident

घटना की सूचना पर कटिहार रेल मंडल में हड़कंप मच गया है। कटिहार और एनजेपी से एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन लेकर रेलवे के अधिकारी घटनास्थल की और कूच कर गए हैं।

बताया जाता है कि सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी स्टेशन पर खड़ी थी। इसी बीच पीछे से मालगाड़ी जाकर उसे धक्का मार दिया से गार्ड बोगी और SLR के साथ-साथ जनरल बोगी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

कई  कोच रेलवे पटरी से उतर गया है। जिसके कारण सैकड़ो लोग जख्मी होने की सूचना प्राप्त हो रही है।

Related Articles