LIVE UPDATE

कॉलेज में ABVP और NSUI कार्यकर्ता के बीच जमकर मारपीट, सरस्वती नगर थाने में मचा हंगामा, NSUI ने लगाएं ये आरोप

राजधानी रायपुर में ABVP और NSUI के छात्र नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुआ है, मामला बढ़ने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों दल के नेताओं को शांत कराया, वहीं मारपीट को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने सरस्वती नगर पुलिस थाना में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

बताया जा रहा है एबीवीपी कार्यकर्ता रायपुर के साइंस कॉलेज में छात्रों से सदस्यता फॉर्म भरवा रहे थे, फॉर्म के साथ पांच रुपये का सदस्यता शुल्क भी छात्रोें से वसूला जा रहा था, छात्रों से किये जा रहे वसूली के नाम से एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए सदस्यता फॉर्म को फाड़ दिए। इसके बाद दोनों संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हो गया, मारपीट होने की घटना पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News: CIMS ने अपनाया ‘ग्रीन एनेस्थीसिया’, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल
Bilaspur News: CIMS ने अपनाया ‘ग्रीन एनेस्थीसिया’, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल
April 1, 2026
बिलासपुर। स्वास्थ्य सेवाओं के पर्यावरण पर बढ़ते असर को देखते हुए Chhattisgarh Institute of Medical Sciences (CIMS), बिलासपुर ने ‘ग्रीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG NEWS: प्रदेश में बहुत जल्द शुरू होगा लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट, अस्पतालों में बढ़ेंगी नई सेवाएं

बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के छात्र नेताओं के युवकों को चोटे भी आई है, जिस पर दोनों गुटों ने सरस्वती नगर थाना पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर के अमिगोज बार में बवाल: कांग्रेस नेता नाजिम खान समेत 3 पर FIR, शराब नहीं मिलने पर संचालक से मारपीट
बिलासपुर के अमिगोज बार में बवाल: कांग्रेस नेता नाजिम खान समेत 3 पर FIR, शराब नहीं मिलने पर संचालक से मारपीट
April 1, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित अमिगोज बार में देर रात हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। बार के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles