LIVE UPDATE
Trending

CG में छुट्टियों पर ब्रेक: शासकीय कर्मचारियों-शिक्षकों की लीव कैंसल, अब इमरजेंसी में ही मिलेगी छुट्टी, ये है वजह

Leave Cancelled News. छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जनगणना कार्य को सुचारू, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए कोरबा जिला प्रशासन ने सभी शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर व जिला जनगणना अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
May 8, 2026
​रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने स्वच्छता और नवाचार की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अत्यावश्यक परिस्थितियों में अवकाश के आवेदन पूरी तरह से प्रतिबंधित नहीं होंगे, बल्कि उनके लिए एक विशेष प्रक्रिया तय की गई है। इसके तहत जिला स्तर पर एक समीक्षा समिति का गठन किया गया है, जो प्राप्त अवकाश आवेदनों की गहन जांच करेगी।

समिति में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जनगणना अधिकारी तुलाराम भारद्वाज को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी मोहन सिंह कंवर को सदस्य सचिव और जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हेमंत जायसवाल को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति आवेदनों की समीक्षा कर अपनी अनुशंसा कलेक्टर के समक्ष अंतिम निर्णय के लिए प्रस्तुत करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
May 8, 2026
रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल यह आदेश केवल कोरबा जिले में लागू किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी इसी तरह के निर्देश जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles