कोल्ड ड्रिंक के साथ घर पहुंचा ‘अनचाहा मेहमान’! श्वेता तिवारी के घर में घुसा कॉकरोच, IAS तुकाराम मुंढे से बोलीं- ‘सर, आप कहां हैं?’

हैदराबाद। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के साथ ऑनलाइन डिलीवरी को लेकर ऐसा अनुभव हुआ, जिसे देखकर शायद आप भी अगली बार सामान मंगाने से पहले दो बार सोचें। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि कोल्ड ड्रिंक्स के साथ उनके घर कॉकरोच भी पहुंच गए।
श्वेता ने वीडियो में डिलीवर हुआ सामान दिखाते हुए घर में घूम रहे कॉकरोच को भी कैमरे में कैद किया। खास बात यह रही कि उन्होंने इस पूरे वाकये को गंभीर शिकायत की बजाय मजाकिया अंदाज में पेश किया।
‘मुंढे जी, यहां कॉकरोच आ रहे हैं… आप कहां हैं?’
वीडियो में श्वेता तिवारी कॉकरोच की तरफ इशारा करते हुए कहती नजर आईं कि कोल्ड ड्रिंक के साथ कॉकरोच भी आया है और वह पूरे घर में घूम रहा है।
इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के चर्चित IAS अधिकारी और फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘मुंढे जी, अभी यहां हमारे घर में कॉकरोच आ रहे हैं… आप कहां हैं, प्लीज ध्यान दीजिए।’ एक्ट्रेस ने संबंधित डिलीवरी प्लेटफॉर्म और अधिकारी को टैग करते हुए मामले पर ध्यान देने का अनुरोध किया है।
कौन हैं तुकाराम मुंढे?
तुकाराम मुंढे अपने सख्त प्रशासनिक रवैये और फूड सेफ्टी नियमों के तहत की गई कार्रवाई को लेकर हाल के दिनों में चर्चा में रहे हैं। महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर कई प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
इसी वजह से श्वेता तिवारी ने भी कॉकरोच वाले इस मामले में उन्हें टैग करते हुए ‘सर, आप कहां हैं?’ वाला अंदाज अपनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।
वर्कफ्रंट पर भी एक्टिव हैं श्वेता
श्वेता तिवारी हाल के वर्षों में टीवी के साथ फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आई हैं। वह ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई दी थीं। इसके अलावा उनकी आगामी फिल्म ‘वी-वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ नजर आने की बात कही गई है। टीवी पर वह ‘मैं हूं अपराजिता’ में नजर आई थीं, जबकि हाल में उन्हें ‘द ट्रेटर्स 2’ में भी देखा जा रहा है।
