मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण: समय से पहले बंद मिले 3 स्कूल, शिक्षकों का वेतन कटेगा, होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई


मुंगेली, 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने सोमवार को कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन शासकीय विद्यालय निर्धारित समय से पहले बंद मिले। इस लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षकों और संस्था प्रमुखों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक शाला केसली, पूर्व माध्यमिक शाला टेढ़ाधौरा, हाई स्कूल टेढ़ाधौरा निर्धारित समय से पहले बंद पाए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में न तो शिक्षण कार्य संचालित होता मिला और न ही शिक्षक एवं संस्था प्रमुख उपस्थित पाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे शिक्षा व्यवस्था के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

कटेगा एक दिन का वेतन

DEO एल.पी. डाहिरे ने स्पष्ट किया कि संबंधित सभी शिक्षकों एवं संस्था प्रमुखों का उक्त दिवस का वेतन काटा जाएगा। इसके अलावा उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में समय पर उपस्थिति दर्ज कराना और नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कराना प्रत्येक शिक्षक एवं संस्था प्रमुख की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने जिले के सभी स्कूलों के शिक्षकों और संस्था प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यालय संचालन में अनुशासन बनाए रखें, निर्धारित समय का पालन करें और विद्यार्थियों के हित में बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp