Trending

रायपुर में DSP से 5 लाख की ठगी: PHQ के DSP को ₹5 लाख डबल करने का झांसा, कार से नोटों भरा सूटकेस पार; वकील समेत 3 पर FIR


रायपुर, 29 जून 2026. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे को भी हैरान कर दिया है। यहां किसी आम नागरिक के साथ नहीं, बल्कि खुद पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी हो गई है। पैसे दोगुना (Double) करने का लालच देकर शातिरों ने डीएसपी की कार से ₹5 लाख कैश से भरा सूटकेस पार कर दिया।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक वकील और उसके साथियों सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतकर्ता पुनदास अंचल, जो वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में डीएसपी के पद पर पदस्थ हैं, ने पुलिस को बताया कि उनकी पहचान करीब दो साल पहले नरेश दामोहे से हुई थी। नरेश खुद को वकील होने के साथ-साथ फाइनेंस का कारोबार करने वाला बताता था। शिकायत के अनुसार, इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने रुपये दोगुना करने का प्रस्ताव दिया और डीएसपी को निवेश के लिए तैयार कर लिया।

कई जगह बुलाकर रची पूरी साजिश

डीएसपी के मुताबिक, 25 जून को नरेश दामोहे ने उन्हें फोन कर कमल विहार स्थित एक अस्पताल के सामने बुलाया और कहा कि 5 लाख रुपये दोगुना कर उनके बैंक खाते में जमा करा देगा। डीएसपी तय स्थान पर नकदी लेकर पहुंचे, लेकिन आरोपी ने सहयोगियों के नहीं पहुंचने का बहाना बनाकर उन्हें अभनपुर रोड स्थित दूसरे स्थान पर बुला लिया। वहां भी काम नहीं होने की बात कहकर रात में फिर मिलने को कहा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार में रखा सूटकेस, लौटे तो गायब थे 5 लाख रुपये

रात करीब 9 बजे आरोपी ने डीएसपी को कटोरा तालाब स्थित नेताजी चौक बुलाया। वहां से आरोपी अपने दो साथियों के साथ डीएसपी की कार में बैठकर इलेवन ग्राउंड पहुंचा। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान आरोपी के बुलाने पर कुछ अन्य लोग भी वहां पहुंचे और आपस में विवाद करने लगे। डीएसपी जब विवाद देखने के लिए कार से बाहर निकले, उससे पहले उन्होंने कार में बैठे लोगों को बताया कि सूटकेस में 5 लाख रुपये रखे हैं। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो कार और बाकी सामान सुरक्षित था, लेकिन सूटकेस में रखी 5 लाख रुपये की नकदी गायब थी।

वकील समेत तीन आरोपियों पर FIR

डीएसपी ने आरोप लगाया है कि नरेश दामोहे और उसके दो साथियों ने मौका पाकर सूटकेस से नकदी निकाल ली। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने वकील नरेश दामोहे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp