रायपुर मे सम्पन्न हुई प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक, सभी 11 लोकसभा जीतने का संकल्प


आज रायपुर मे छत्तीसगढ़ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई जिसको संघटन महामंत्री पवन साय ने संबोधित करते हुए 11 की 11 लोकसभा सीटें जीतने का आव्हान किया और कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलवाया,बैठक मे सभी 11 लोकसभा मे व्यापारी सम्मेलन और उसके पश्चात रायपुर मे व्यापारियों का महासम्मेलन कराने का प्रस्ताव पास हुआ,प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने कहा की भाजपा कार्यकर्तों की पार्टी है और आने वाले समय मे लोकसभा मे भी व्यापार प्रकोष्ठ की महती भूमिका रहेगी,बैठक मे लाए गए राजनीतिक प्रस्ताव का बिलासपुर के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय मुरारका ने समर्थन किया और सर्वसम्मति से पास किया गया।इस अवसर पर बिलासपुर से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजय मुरारका,जिला संयोजक अरविंद गोयल,मुरारी गुप्ता समेत पूरे प्रदेश से पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp