LIVE UPDATE

CG News: सस्पेंड ब्रेकिंग: रिश्वत मामले में SP की बड़ी कार्रवाई, एएसआई सस्पेंड, नगर सैनिक पर भी होगी कार्रवाई

बलरामपुर जिले में नवजात की मौत के बाद मर्ग जांच करने को लेकर थाना में पदस्थ एएसआई के द्वारा मृतक के पिता से रिश्वत लेने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने निलंबित कर दिया है। मामले में शामिल एक अन्य नगर सैनिक जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामला रघुनाथनगर थाने का है, जहां दो महीने पहले संतोष कुशवाहा के नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। वाड्रफनगर पुलिस चौकी की पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का करण हृदयाघात बताया गया , लिहाजा वाड्रफनगर पुलिस ने 0 पर पुलिस डायरी रघुनाथनगर थाने में भेज दिया।

परिजनों का आरोप है कि रघुनाथनगर थाने में पदस्थ नगर सैनिक आशुतोष उपाध्याय बार-बार पीडि़त परिवार से पैसे की मांग करने लगा। पैसे नहीं दिये जाने पर नगर सैनिक अपने साथ एक एएसआई जाबलून कुजूर को साथ लेकर पीडि़त संतोष कुशवाह के घर पहुंच गया और थाने में बुला कर उनसे 20 हजार रुपए की मांग कर दी, जिसकी प्रथम किस्त 9 हजार रूपये पिता से एएसआई जाबलून कुजूर ने ले लिये और शेष 11 हजार रुपए एक दिन बाद दिये जाने की बात पर उनको थाने से छोड़ा गया। मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो एएसआई ने मीडिया के सामने ही पीडि़त को लिये गये 9 हजार रूपये वापस किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
May 8, 2026
रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र में नवजात शिशु की मौत के मामले में मर्ग जांच करने को लेकर थाना में पदस्थ एएसआई कुजूर के द्वारा मृतक के पिता से रिश्वत लेने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने निलंबित कर दिया है। मामले में शामिल एक अन्य नगर सैनिक जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles